मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चार मंत्रियों के लिए बजट तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक

Chhattisgarh

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री  कवासी लखमा के विभागों वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव उद्योग  मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग की सचिव  अलरमेलमंगई डी.,आबकारी विभाग के सचिव  निरंजन दास, संचालक वित्त  शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के विभागों स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव  डी.डी. सिंह, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक वित्त  शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के विभागों नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री को बैठक के दौरान बताया कि छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को ई-श्रमिक सेवा के लिए ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में किए गए नवाचार के लिए भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा गोल्डन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए डॉ डहरिया और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, वित्त तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  अलरमेलमंगई डी.,श्रम विभाग के सचिव  अमृत कुमार खलखो, संचालक  वित्त  शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री  मोहम्मद अकबर के विभागों वन, आवास एवं पर्यावरण, परिवहन और विधि एवं विधायी विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन  मनोज कुमार पिंगुआ, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., प्रधान मुख्य वन संरक्षक  राकेश चतुर्वेदी, परिवहन सचिव  टोपेश्वर वर्मा, अपर आयुक्त परिवहन  दीपांशु काबरा, संचालक वित्त  शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *