खरसिया में जमीन विवाद पर व्यापारी की हत्या

Chhattisgarh

खरसिया  : रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत पानीपाथर में आज सुबह करीबन 11:30 बजे के आस पास खरसिया की एक   फर्म के संचालक व कांट्रेक्टर राजेश अग्रवाल की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही  लोगों में अफरातफरी मच गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश अग्रवाल की हत्या के पीछे जमीन विवाद का कोई मामला बताया जा रहा है, एवं राजेश अग्रवाल आज सुबह अपने क्रेशर में गए हुए थे तभी उनकी हत्या की गई है । राजेश अग्रवाल की हत्या की सूचना पाकर उनके छोटे भाई भी अचानक अस्वस्थ हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *