रायपुर : पंजाब मामले पर बीजेपी नेताओं द्वारा पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा पाठ किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-यह केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए ढकोसला कर रहे हैं… पहले भी अनेक अवसर आए, जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्रियों ने अनदेखा किया, चाहे मनमोहन सिंह के समय का मामला हो या राजीव गांधी के समय .. उन्होंने कभी राजनीतिक लाभ के लिए तूल नहीं दिया,…. लेकिन जिस तरह से बीजेपी और आरएसएस इस मामले पर बयान बाजी कर रहे मुझे लगता है…. यह आरएसएस-बीजेपी के षड्यंत्र का हिस्सा हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। कहा – प्रधानमंत्री को अपने सुरक्षा एजेंसियों पर विश्वास नहीं रहा…देश के किसानों पर विश्वास नहीं रहा….पीएम अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करते, तो देश की क्या सुरक्षा करेंगे। देश सुरक्षित हाथों में नहीं है …. देश की सीमा सुरक्षित नहीं है … किसान आंदोलनरत है, बेरोजगारी बढ़ रही हैं, महंगाई बढ़ रही हैं…. किसी चीज पर नियंत्रण नहीं हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान*
प्रदेश में बढ़ते कोरोना के रोकथाम के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा –
…देश में जिस तरह के हालात है और प्रदेश में जिस तरह के हालात हैं, उसका अध्ययन करते हुए फैसला लेंगे… जो आवश्यक कदम है, उठाए जा रहे हैं… अभी आर्थिक गतिविधियों पर रोक की जरूरत नहीं है।
—
पंजाब मामले पर बीजेपी नेताओं द्वारा पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए पूजा पाठ किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-
….यह केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए ढकोसला कर रहे हैं… पहले भी अनेक अवसर आए, जिसे तत्कालीन प्रधानमंत्रियों ने अनदेखा किया, चाहे मनमोहन सिंह जी के समय का मामला हो या राजीव गांधी जी के समय .. उन्होंने कभी राजनीतिक लाभ के लिए तूल नहीं दिया,…. लेकिन जिस तरह से बीजेपी और आरएसएस इस मामले पर बयान बाजी कर रहे मुझे लगता है…. यह आरएसएस-बीजेपी के षड्यंत्र का हिस्सा हैं।