मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर कुरूद(मंदिरहसौद) जलाशय जीर्णोद्धार व नहर लाईनिंग तथा अमेठी तटबंध हेतु 13 करोड़, 13  लाख रुपये स्वीकृत

Chhattisgarh

आरंग/  आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुरूद में वर्षों से लंबित मांग कुरूद(मंदिरहसौद) जलाशय का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग का कार्य जैसे ही क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के संज्ञान में आया। उन्होंने तत्काल इस कार्य की स्वीकृति हेतु अनुशंसा किया व 04 करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत कराया, उसी प्रकार अमेठी तटबंध निर्माण के लिये गांव वाले वर्षों से भटक रहे थे, किंतु इस ओर किसी का ध्यान नही गया था। इस बात की जानकारी जैसे ही मंत्री डॉ. डहरिया को हुई, उन्होंने अमेठी तटबंध निर्माण हेतु 08 करोड़, 35 लाख रुपये की स्वीकृति करवाया है। उक्त दोनों निर्माण कार्य को मंत्री  ने उच्च अधिकारियों को जल्द से जल्द  शुरू करवाने का निर्देश भी दिया है। उक्त कार्य की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है तथा सभी क्षेत्रवासियों ने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किये हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *