छत्तीसगढ़ : राजधानी कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र क्र03 से भाजपा ने फिर एक बार वर्तमान विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन में श्रम एवं युवा कल्याण मंत्री भईया
लाल राजवाड़े पर विश्वास व्यक्त किया है।जब हमने विधायक से बात की तो उनका साफ कहना है कि जनता ने ही फिर से एक बार सेवा करने के लिए विश्वास जताया है वही पार्टी ने मुझे चौथी बार जनता की सेवा करने के लिए विश्वास व्यक्त किया है उस पर मैं पूर्ण रूप से खड़ा उतरने का प्रयास करूँगा वही उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल में मैंने बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र क्र0-3 में बहुत से कार्य किये है और स्वास्थ्य के लिए जनता को हर सम्भव मद्त किया हु और जब तक मेरे शरीर में जान है जनता की सेवा करना चाहता हु। अगर बैकुण्ठपुर की जनता फिर से एक बार आशीर्वाद देती हैं तो इस क्षेत्र के लिए और भी कार्य करूँगा।पार्टी कार्यकर्ताओं में टिकट की घोषणा होते ही काफी हर्ष है पटाखे जला कर मिठाइयां भी बाटी गई एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक जी मुह मीठा भी कराया।