मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने भिलाई-3 चरोदा निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में किया रोड शो

Chhattisgarh

दुर्ग 17 दिसंबर, 2021।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और अहिवारा विधायक गुरु रुद्र कुमार ने आज माननीय मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के साथ भिलाई-3 चरोदा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान देवबलौदा में बड़ी आमसभा में मतदाताओं को संबोधित भी किया। इसके साथ ही रिसाली नगर निगम और भिलाई नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर मतदान करने की अपील की।

पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने देवबलौदा में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आम जनता की पार्टी है, किसानों की पार्टी है और मजदूरों के हित में काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने अपने किए गए 36 वादों में से 34 वादे पूरा कर चुकी है। हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी छत्तीसगढ़ की धरा से हैं। पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती है मेरी ओर से आप सभी को जयंती पर्व की बहुत-बहुत बधाई। बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया में सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना दिखाया। मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इन 3 वर्षों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गौ-धन न्याय योजना, नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी, किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हॉफ, वन अधिकार पट्टा, तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनीक योजना, गढ़ कलेवा योजना, शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनीक योजना, पौनी पसारी योजना, राजीव गांधी स्वालंबन योजना, गोकुल नगर योजना, मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना, मोर जमीन, मोर मकान योजना, भू-स्वामित्व अधिकार (पट्टा वितरण), छोटे भू-खण्डों की खरीदी बिक्री सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया।

मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने रिसाली के नेवईभाठा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने 3 वर्षों में विकास के नए आयाम को छुएं हैं। इन 3 वर्षों में छत्तीसगढ़ में विकास की नई इतिहास गढ़ी है। उन्होंने कहा रिसाली नगर निगम अपने आप में ऐतिहासिक है। नगर निगम को बनने के लिए 15 वर्षों तक का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन हमारी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमने महज एक साल में ही रिसाली नगर निगम बनाया और महज एक वर्ष में ही लगभग 100 करोड़ के काम रिसाली निगम क्षेत्र में किए हैं। जिसमें 30 बिस्तर हॉस्पिटल, कॉलेज व इंग्लिश मीडियम स्कूल सहित 40 वार्डों में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं। जरा सोचिए अगर दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस का पार्षद होगा और यहां कांग्रेस के महापौर बनेंगे तो निश्चित तौर पर विकास की गति बहुत तेज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *