भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान

Chhattisgarh

रायपुर : भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया।भाजयुमो के सदस्यता अभियान की शुरुवात भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय एवं सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अमित मैशेरी की अगुवाई में राजधानी रायपुर स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एम.जी. रोड होते हुए गुरुरानक चौक तक आम नागरिकों एवं दुकानों में संपर्क कर आम नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा की सदस्यता लेने और भजपा की विचारधारा से जुड़ने आम जनों में अद्भुत उत्साह देखने मिला लोग स्वस्फूर्त भाजपा से जुड़ने आगे आ कर 8980808080 डायल कर सदस्यता लेते दिखे, मोदी से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने वालों का उत्साह देखते बनता था, बड़ी संख्या में भाजयुमो का ऐसे आम नागरिकों से सामना हुवा जिन्होंने मोदी से प्रभावित होकर स्वस्फूर्त भाजपा की सदस्यता पहले ही ले ली है। सदस्य बनने वालों में सदस्यता अभियान की प्रक्रिया जिसमे 8980808080 डायल करने और फिर लिंक के माध्यम से फॉर्म भरने के उपरांत भाजपा की सदस्यता कार्ड को लेकर उत्साह देखने मिला आम नागरिकों विशेष रूप से युवाओं में भाजपा की सदस्यता कार्ड को सोशल मीडिया में अपलोड करने और दुनिया को बताने के की वे भी अब विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है देखने मिला। भाजयुमो के इस सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में युवकों एवं युवतियों ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजयुमो का सदस्यता अभियान एमजी रोड का भृमण कर गुरुनानक चौक होते हुए वापस दादावाड़ी में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू महामंत्री सचिन मेघानी, अमरजीत छाबड़ा, विजय जयसिंघानु, दिनेश सुन्दरानी,सुमित शर्मा, विजय व्यास, विभोर शुक्ला, फणीन्द्र तिवारी, सौरभ जैन, नासिर खान, विशेष विद्रोही, बिट्टू शर्मा, श्रीयांश दससानी, अर्पित सूर्यवंसी सहित सैकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *