संजीवनी विक्रय केन्द्र रायपुर में परामर्श के लिए 6 दिसम्बर तक उपलब्ध रहेंगे परंपरागत वैद्य

Chhattisgarh

रायपुर, 03 दिसम्बर 2021/छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा विक्रय में वृद्धि के लिए राज्य में स्थापित संजीवनी विक्रय केन्द्रों में परंपरागत वैद्य परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके प्रथम चरण में पायलट स्तर पर राजधानी के गौरव पथ स्थित संजीवनी विक्रय केन्द्र (पुराना पुलिस हेड क्वाटर के सामने) रायपुर में अभी 6 दिसम्बर तक वैद्य परामर्श के लिए दो वैद्य उपलब्ध रहेंगे। इनमें प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वैद्य  सुमेर सिंह मो. नम्बर 7587717327 द्वारा वात रोग एवं समस्त प्रकार के दर्द संबंधी रोग के संबंध में परामर्श दिए जाएंगे। इसी तरह शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक वैद्य  झुमुक लाल मरावी मो. नम्बर 7587160252 द्वारा नाड़ी परीक्षण एवं महिला संबंधी रोग के संबंध में परामर्श दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *