खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों के औचक निरीक्षण

Chhattisgarh

रायपुर : आज महासमुंद जिले में नवीन धान खरीदी का किया शुभारंभ, साथ ही रायपुर जिले के धान खरीदी केंद्र पहुँचे। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि वो छत्तीसगढ़ के किसी भी धान खरीदी केंद्र का अचानक निरीक्षण करेंगे। आज से प्रदेश भर में धान खरीदी कार्य आरंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ में सीमावर्ती राज्यों से धान का अवैध परिवहन न हो, धान उपार्जन केंद्र में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों से धान खऱीदी के नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस खरीफ सीज़न में एक करोड़ मीट्रिक टन से अधिक धान के आवक की उम्मीद है। धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिये खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत स्वयं मॉनिटर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *