नगरीय निकाय चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस की चुनाव समिति

Chhattisgarh
रायपुर/29 नवम्बर 2021। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से नगरीय निकाय चुनाव 2021 के लिए प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की घोषणा की है।

प्रदेश चुनाव समिति में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव सप्तगिरि शंकर उल्का, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री प्रेमसाय सिंह, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री गुरु रुद्र कुमार, मंत्री अनिला भेड़िया, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी, प्रदेश एन.एस.यु.आई अध्यक्ष नीरज पांडे सदस्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *