रायपुर ! भाजपा रायपुर जिला की तृतीय जिला कार्यसमिति पूर्व मंत्री, प्रेम प्रकाश पांडे , चंद्रशेखर साहू , भाजपा जिला प्रभारी खूबचंद पारख, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ,रायपुर सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, नंदे साहू व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी की उपस्थिति में कल 23 नवंबर को साय 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित है।
कार्यसमिति में प्रदेश की अस्थिर सरकार, बेलगाम नौकरशाही, धर्मांतरण, शहर के मूलभूत समस्याओं के अंबार, बिजली बिल में बढ़ोतरी आदि विभिन्न विषयों पर राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।