अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया का तीन दिवसीय दौरा

Chhattisgarh

रायपुर/17 नवंबर 2021। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया दिनांक 18 नवंबर 2021 गुरूवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 12.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन के प्रथम तल में स्थित पत्रकारवार्त कक्ष में पत्रकारवार्ता लेंगे।

दिनांक 19 नवंबर 2021 शुक्रवार को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित पंचायत राज सम्मेलन में भाग लेंगे।

दिनांक 20 नवंबर 2021 शनिवार को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक। सुबह 11.30 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *