विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जताया शोक

Chhattisgarh

रायपुर/04 नवंबर/ खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शोक जताते हुए कहा कि खैरागढ़ के विधायक एवं मेरे साथी देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। वर्ष 1995 से विधानसभा सदस्य के रूप में व लोकसभा सदस्य के रूप में वे निरंतर क्षेत्र की सेवा में लगे रहे। मेरा उनसे व्यक्तिगत संबंध था। अभी कुछ दिन पहले ही उनसे मेरी लंबी मुलाकात हुई थी। उनके स्वभाव में जो विनम्रता व सरलता थी वह जनप्रतिनिधियों के लिए सीखने लायक है। सदैव क्षेत्र की जनता को समर्पित रहने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि का एकाएक हमें छोड़ जाना सिर्फ खैरागढ़ के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है।

बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने की व परिवार को दुख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना भगवान से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *