रायपुर/04 नवंबर 2021। खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुये कहा कि उनका असमय जाना प्रदेश के लिये अपूरणीयक्षति है। उनकी मिलनसारिता नेतृत्व क्षमता सदा स्मरण रहेगी। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।