छत्तीसगढ़ : रायपुर19 अप्रैल 2019 बसपा के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी खिलेश्वर साहू ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पहुंचकर कांग्रेस के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे को समर्थन देने की बात कही। रायपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने इस समर्थन के उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, सतनाम पनाग उपस्थित थे।