छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 26 फरवरी ,आगामी अप्रेल में लोकसभा चुनाव होने वाली है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह का एक दिवसीय प्रवास पर 27 फरवरी2019बुधवार को बिलासपुर आगमन हो रहा है। राजनाथ सिंह विशेष विमान से दोपहर 2 बजे बिलासपुर चकरभाटा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह लाल बहादुर शास्त्री स्कूल ग्राऊंड बिलासपुर में आयोजित भाजपा शक्तिकेन्द्र सम्मेलन में शामिल होंगे,और शाम 04ः30 बजे बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।