छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक 26 फरवरी शराबबंदी को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता मो. असलम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने विधानसभा में स्पष्ट रूप से कहा है कि शराााबबंदी पर निर्णय लिया जायगा। सरकार ने शराबबंदी को एक साथ एक बार मे बन्द करने का निर्णय नहीं लिया है। फिर हाल 50 दुकान जरूर बन्द करने का निर्णय लिया है।
भारतीय जनता पार्टी ने शराबबंदी को लेकर दबाव डाल रही है।15 सालों से भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से शराब बेचा है,लेकिन अब ओ चाहते हैं कि दो महीनें का सरकार सभी तरह का स्टेप ले ले। असलम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया है उसे जरूर पूरा करेगा।