बीजापुर : भाजपा के पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अपने प्रदेश की चिंता नही है वे दूसरे प्रदेश में जाकर उटपटांग बयान -बाजी करना एंव वँहा के मृत किसानों को 50 – 50 लाख मुआवज़ा देना इससे साफ जाहिर होता है कि उनके द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता और सिलगेर के पीड़ित आदिवासी परिवार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध करती है , छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हिंसा,अत्याचार और आदिवासियों पर गोलीबारी की जा रही लेकिन कांग्रेस शासन के किसी भी मंत्री – विधायक का बयान नहीं आना कंही न कहीं जनता के साथ धोखा है , जनता अब सरकार से भरस्टाचार एंव दोगली नीति से त्रस्त हो चुकी है और बहुत जल्द प्रदेश की जनता भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेकेगी
पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में सत्ता आने से पहले गंगा जल को हाथ मे रखकर शराब बंदी , जेल में बंद बेगुनाह आदिवासीयो की रिहाई , महिला अत्याचार में रोक लगाने सहित कई झूठे वादे किए है।
लेकिन अब सभी राज्यों से ज्यादा छत्तीसगढ़ में चोरी, डकैती लूटमार ,गुंडागर्दी , हत्याओं जैसी घटनाओ की बढ़ोतरी हुई जो कि बहुत ही निंदनीय है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार , अनुसूचित जनजाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुखलाल पुजारी , जिलामहामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।