बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण, राजेश मूणत रायपुर पश्चिम श्रीचंद सुंदरानी रायपुर उत्तर और नंदे साहू रायपुर ग्रामीण में मोर्चा संभालेंगे

Chhattisgarh

रायपुर! भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला केंद्र द्वारा आवंटित चावल में प्रदेश सरकार की लूट के खिलाफ राशन दुकान के सामने धरना देगी।

कोरोना काल में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को केंद्र सरकार द्वारा 5 किलो अतिरिक्त मुक्त चावल प्रदाय किया गया था । परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के चावल पर डाका डालते हुए उसे नहीं बांटा । भाजपा रायपुर जिला महामंत्री ओंकार बैस रमेश सिंह ठाकुर व जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश सरकार के पंद्रह सौ करोड़ रुपए के चावल घोटाले के खिलाफ भाजपा कल 8 अक्टूबर को रायपुर जिला के अंतर्गत सभी राशन दुकानों के सामने राज्य सरकार के खिलाफ धरना देगी।

कल रायपुर नगर निगम बिरगांव नगर निगम व माना नगर पंचायत के सभी वार्डों में रायपुर के सभी 16 मंडलों के अध्यक्ष पार्षद व वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा।

पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत रायपुर पश्चिम भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी रायपुर उत्तर और नंदे साहू रायपुर ग्रामीण में मोर्चा संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *