अचानक धमाका होने से एक बच्चे कि मौत, 2 घायल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जगदलपुर परपा थाना क्षेत्र के देउरगाँव में रविवार की सुबह एक घर के बाड़ी में अचानक धमाका हो गया। इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।मामले की जानकारी देते हुए चंद्रशेखर श्रीवास ने बताया देउरगाँव के एक घर के बाड़ी में सुबह बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने बाड़ी में फैले कचरे को साफ कर जलाने के लिए कचरे में आग लगा दी। आग लगते ही कचरे की ढेंर में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास लोग और बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुँचे। धमाके के बाद तीन बच्चे घायल हो गए। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने बच्चों को अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे, इस दौरान एक बच्चे ने घटनास्थल में ही दम तोड़ दिया। वहीं अन्य दो घायल बच्चों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद से ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *