रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने संचार विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला को शुभकामनाएं दी है और उन्होंने यह लिखा है कि
प्रिय साथियों
संचार विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान प्राप्त सहयोग के लिये सभी पत्रकार साथियों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभारी हूं।
मेरे स्थान पर सुशील आनंद शुक्ला की नियुक्ति मेरे लिए बेहद प्रसन्नता की बात है । मुझे पूरा विश्वास है कि सुशील आनंद शुक्ला संचार विभाग के प्रमुख के रूप में मुझसे भी बेहतर काम करके दिखाएंगे।
मैं इस अवसर पर संचार विभाग के सभी प्रवक्ता साथियों का आभारी हूँ।
पार्टी कार्यालय के सभी कर्मचारियों के योगदान और समर्पण का विशेष रुप से उल्लेख करना चाहूंगा जिसके परिणाम स्वरूप मैं अच्छा काम कर सका।
इतने दिनों के कार्यकाल में मुझसे बहुत ही गलतियां निश्चित रूप से हुई हैं। मुझसे जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिये मुझे खेद है।
आप सब से मुझे कुछ न कुछ सीखने का अवसर मिला जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है ।
सादर
आपका
शैलेश नितिन त्रिवेदी
हम बता दें कि शैलेश नितिन त्रिवेदी एक सहज सरल स्वभाव के हैं उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए कार्य किया है। मीडिया विभाग सोसल मीडिया का शैलेश नितिन त्रिवेदी ने जिम्मेदारी प्रमुखता से निभाई है।वे पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।