राजनांदगांव दौरे पर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव..हुआ भव्य स्वागत …कांग्रेस भवन समेत अन्य कार्यक्रमों में हुए शामिल

Chhattisgarh

राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2021 : आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने राजनांदगांव का दौरा किया, जिसमें राजनांदगांव मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया। राजनांदगांव पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की, इस कार्यक्रम में भव्य स्वागत के बीच पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के महान नेताओं के विचार साझा किए। इसके साथ ही कांग्रेस भवन के निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *