रायपुर : थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल आदित्य में जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के कब्जे से नगदी 3,08,000/- रूपये एवं 15 नग मोबाईल फोन किया गया जप्त।
पूरा मामला
रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01.10.21 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल आदित्य के एक कमरे में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना मौदहापारा की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर कमरे में रेड कार्यवाही करते 12 जुआरियों को ताश पत्ती से जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से *नगदी 3,08,000/- रूपये, 15 नग मोबाईल फोन एवं ताश पत्ती* जप्त किया गया। जुआरियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही करने के साथ ही होटल संचालक की भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है। जुआ/सट्टा/क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।