रायपुर – सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के परिक्षेत्र में महात्मा गाँधी जयन्ती दिनांक 2 अक्टूबर 2021 शनिवार को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी श्री विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिनांक महात्मा गाँधी जयन्ती 2 अक्टूबर 2021शनिवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है. नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि दिनांक महात्मा गाँधी जयन्ती 2 अक्टूबर 2021 शनिवार को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी. महात्मा गाँधी जयन्ती दिनांक 2 अक्टूबर 2021 शनिवार को नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण / जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन बाजारों में लगातार सतत पर्यवेक्षण करेंगे.