चित्रा पटेल : रायपुर छत्तीसगढ़ में महापंचायत के लिए आए पत्रकारों के सवालों का जवाब देते दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने धमकी दे डाली कहा अगला निशाना मीडिया हाउस है,आपको बचना है तो हमारा साथ दे,वरना आप भी गए । ऐसा बयान देना को जुबान फिसली नही कहा जा सकता है। आखिर उन्होंने मीडिया को ऐसा बयान क्यो दिया !
दरअसल छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित महापंचायत को संबोधित करने आए किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत करते हुए मीडिया हाउसेस को धमकी दे दी कि वे उनके आंदोलन में उनके साथ आए वरना मीडिया हाउसेस वाले भी गए। कल 27सितंबर को भारत बंद का आह्वान पर कांग्रेस ने खुलकर समर्थन भी दिया था। छ ग में भारत बंद का असर कम नजर आई थी हाईवे में गाड़ियों को आना जाना था कई दुकानें भी खुली हुई थी जिस पर पत्रकारों ने किसान नेता को सवाल किया गया था।
छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर टिकैत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसानो के हित के लिए सभी को साथ आना होंगा अगला टारगेट मीडिया हाउस है। बचना है तो हमारा साथ दे नही तो वो भी गए।