रायपुर : दिनांक 28 सितम्बर। सुरेश ठाकुर सम्भागीय सेनानी बिलासपुर को संचालक, अग्निशमन एवं SDRF, प्रशिक्षण केंद्र परसदा बिलासपुर में पदोन्नति होने पर आज दिनांक 28-09-21 को नगर सेना मुख्यालय नवा रायपुर में ADG अरुण देव गौतम (भा.पु.से.), विनीत खन्ना उप महानिरीक्षक (भा.पु.से.) तथा मयंक श्रीवास्तव (भा.पु.से.) निदेशक फायर तथा SDRF के द्वारा बैच सेरेमनी की कार्यवाही किया गया।
इस कार्यक्रम में सीनियर स्टाफ ऑफिसर एल.पी.वर्मा एवं एनिमा एस.कुजूर संभागीय सेनानी रायपुर उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि ठाकुर JSO, जिला सेनानी , संभागीय सेनानी एवम स्टाफ ऑफीसर के पद पर कार्य किये। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय वर्ष 2000 गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली परेड में मध्यप्रदेश होमगार्ड कँटीनजेन्ट का राजपथ में नेतृत्व किया।
सराहनीय सेवा तथा विशिष्ट सेवा के लिए महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्राप्त किया।