प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और भारी वर्षा होने की संभावना

Chhattisgarh

रायपुर : एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास स्थित है’ इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक द्रोणिका इस निम्न दाब के क्षेत्र से तेलंगाना तक अंदरूनी उड़ीसा होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सीधी, रांची, गंगेटिक पश्चिम बंगाल में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

प्रदेश में कल दिनांक 22 सितंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और भारी वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

प्रदेश में भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः सरगुजा संभाग तथा बिलासपुर संभाग और उससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिले संभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *