रायपुर के सभी थाने पहुंचकर एफ आई आर दर्ज करवाएगी भाजपा – श्रीचंद सुंदरानी

Chhattisgarh

रायपुर! भारतीय जनता पार्टी कल 15 सितंबर को रायपुर शहर जिला के सभी थानों में जाकर धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने आवेदन देगी।

प्रदेश में हो रहे लगातार धर्मांतरण और कांग्रेस सरकार की शह पर धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होने उल्टे शिकायत करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा रहा है। सरेआम संविधान की प्रतियां जलाने की बात कहने वाले व धर्मांतरण करने की चुनौती देने वाले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कल 15 सितंबर को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला में स्थित सभी थानों में जाकर अपराध दर्ज कराने का आवेदन देगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरनी ने कहा की संविधान का अपमान कर देश विरोधी ताकतों को छत्तीसगढ़ का माहौल खराब करने नही देगी। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता इन लोगो के सामने दीवार बन कर खड़े रहेंगे।
कल 15 सितंबर को जिलाध्यक्ष गंज थाने में व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी थानों में दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *