रायपुर : उरला थाने की संवेदनशील पहल,आज प्रार्थीया फूलबाई साहू निवासी उरला थाना आकर थाना प्रभारी भरत बरेठ को बताई की उसकी पुत्री राधा यादव उमर 25 साल जो कल दिनांक 13.09. 2021 को घर से बिना बताए अपने दो छोटे बेटे विजय उम्र 5 साल जितेंद्र उम्र 3 साल को छोड़कर कहीं चली गई है दोनों बच्चों का पिता शराबी है वह भी बच्चों को छोड़कर कहीं चला गया है तब उनकी रिपोर्ट पर गुम इंसान दर्ज कर बच्चों की मां की पतासाजी किया जा रहा है तथा बच्चों को उरला थाने द्वारा उपहार स्वरूप कपड़े चप्पले तथा खाने पीने का समान दिया गया और बच्चों को उसकी नानी के सुपुर्द में दिया गया।