रायपुर : प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने वैष्णोदेवी में राहुल गांधी के प्रायोजित नाटक पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। साय ने कहा क़ि हर तरह की विफलता का कलंक सर पर लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके लोग बौखलाहट में अजीब-अज़ीब सी हरकत कर प्रदेश को समूचे देश में मज़ाक़ का पात्र बना रहे हैं।
साय कहा क़ि सोश्यल मीडिया पर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार द्वारा इस मामले का खुलासा किया गया है, जिसमें प्रायोजित तरीक़े से एक किसान को पहले मुख्यमंत्री बघेल से मिलाया जाता है, फिर ऐसा दिखाया गया मानो अकस्मात वैष्णोदेवी यात्रा में राहुल जी को छग का किसान मिल गए, और कथित गोबर बेच कर स्कूटी ख़रीदने की बात की। साय ने कटाक्ष किया कि जिस गांधी परिवार से खुद कांग्रेसी सीएम आदि का भी मिलना सम्भव नहीं होता उनसे इस मुलाक़ात प्रायोजित करने में बघेल जी की टीम जैसी मेहनत करती है, उतनी अगर जनता से किए वादे को पूरे करने में लगाते तो शायद कुछ बेहतर होता। साय ने इस तरह की शिगुफेबाज़ी छोड़ कर कुछ बेहतर करने की सलाह सीएम बघेल को दिया है। साय ने इसे कांग्रेस का ‘संयोग घोटाला’ कहा है।