चित्रा पटेल : रायपुर : चित्रा पटेल के न्यूज का हुआ असर। खबर को गंभीरता से लेते हुए खमतराई सीएसपी अक्षय कुमार ने किया कार्यवाही।थाना खमतराई क्षेत्र के भनपुरी में कचरा गार्डन के पास खुलेआम सट्टा पट्टी खेलते हुए आरोपियों को रंगे हाथ सीएसपी अक्षय कुमार ने धर दबोचा।

रायपुर राजधानी बड़ते कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए पूर्णा लॉकडाउन की घोषणा की गई। खमतराई थाना क्षेत्र में खुलेआम सट्टा पट्टी खिलाते डेढ़ सौ से अधिक झुंड था इस खबर को प्रमुखता से हमने दिखाया था जिस पर खमतराई सीएसपी अक्षय कुमार ने गंभीरता से लेते हुए आज अपने टीम के साथ घेराबंदी कर सट्टा पट्टी खिलाने वालों को 5 आरोपियों सहित रंगे हाथ पकड़ा और करीबन ₹46हजार 40रुपया आरोपियों से जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तुलाराम निर्मलकर, महेश कौशल, मनोक साहू, शशिकांत चतुर्वेदी, सूर्य कांत मीरी शामिल है. जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई हैै।
हम बता दें कि आज पूरा रायपुर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन में है वहीं दूसरी तरफ सामाजिक बुराई जुआ सट्टा को अपराधी बढ़ावा देकर लोगों को इस बुराई में धकेल रहे हैं इनके विरुद्ध लगातार पुलिस कार्यवाही कर रही है फिर भी चोरी-छिपे सट्टा पट्टी खिलाने वाले सक्रिय हैं। खमतराई थाना क्षेत्र में रिंग रोड दो के पास खुले मैदान में करीबन डेढ़ सौ से ऊपर लोग लॉकडाउन के दौरान सट्टा पट्टी खेल रहे थे जिसे दिखाया था। जिस पर सीएसपी ने दबंगाई दिखाते हुए की कार्यवाही।