सी.सी.टी.व्ही. इंस्टालेशन के लिए निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण 12 सितम्बर से

Chhattisgarh

रायपुर, बैंक आॅफ बडौदा आरसेटी रायपुर द्वारा आगामी 12 सितम्बर से सी.सी.टी.व्ही. इंस्टालेशन का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा।

निदेशक बैंक आॅफ बडौदा ने बताया कि आगामी 12 से 24 सितम्बर 2021 तक रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिले के युवाओं को निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष होना आवश्यक है । इसके साथ राशन कार्ड की छायाप्रति, आधारकार्ड की छायाप्रति, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और आठवी के अंकसूची के साथ 11 सितम्बर तक बैंक आॅफ बडौदा, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सीनियर एच.आई.जी.-10, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी, विज्ञान केन्द्र के पास अंबुजा माल के पीछे सड्डू रायपुर में आवेदन कराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *