महिला आयोग के दफ़्तर में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट क़ानून को हाथ में लेकर अराजकता फैलाने वाली शर्मनाक हरक़त, कड़ी करवाई हो : विष्णु देव साय

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने शनिवार को महिला आयोग के दफ़्तर में एक महिला की शिकायत के मामले में सुनवाई के लिए पहुँचे राजधानी के सुयश हॉस्पिटल के डॉ. मनोज लाहोटी के साथ हुई मारपीट के मामले की कड़ी निंदा की है।  साय ने कहा कि यह क़ानून को हाथ में लेकर अराजकता फैलाने वाली शर्मनाक हरक़त है। उन्होंने इस मामले में जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व  विष्णु देव सायने कहा कि एक संवैधानिक संस्था में एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के साथ हुआ यह दुर्व्यवहार प्रदेश में अपनी तरह का पहला मामला है। मारपीट करने वाले आरोपी पर पुलिस कार्रवाई में शुरुआती हीलाहवाले से इस संदेह को बल मिलता है कि क्या आयोग दप़्तर में मारपीट, मोबाइल लूटे जाने जैसे इस घोर निंदनीय मामले में भी सत्तापक्ष प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था? साय ने कहा कि महिला आयोग जैसी एक संवैधानिक संस्था में न्याय की प्रत्याशा में लोग पहुँचते हैं और अगर वहीं इस तरह की खुली गुंडागर्दी होगी तो फिर लोग न्याय के लिए कहाँ जाएंगे?  साय ने प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा है भविष्य में इस तरह की अराजक स्थिति फिर कहीं भी उत्पन्न न हो। भाजपा प्रवक्ता व पूर्व मंत्री  राजेश मूणत ने भी डॉ लाहोटी के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *