धर्मांतरण की शिकायत पर लोगों ने राजधानी के पुरानी बस्ती थाना का किया घेराव

Chhattisgarh

रायपुर : रायपुर में धर्मांतरण की शिकायत पर लोगों ने राजधानी के पुरानी बस्ती थाना का  घेराव किया। लोगों ने थाना प्रभारी के कमरे में घुस कर मौजूद पादरी पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस घटना को अंजाम देने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. भाटागांव इलाके में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने ईसाई संगठन के लोगों थाना बुलाया था. इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंच गए असमाजिक तत्वों ने पहले थाना का घेराव किया, फिर थाने के भीतर जमकर हंगामा मचाते हुए थाना प्रभारी के कक्ष में पादरी की जूते से पिटाई कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना में एक पक्ष आवेदन देने के लिए आया था कि भांटागांव इलाके में जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है. इस पर पूछताछ के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया था. इसी बीच दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचकर झूमाझटकी करने लगा. स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. पूरे मामले में जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *