आरंग;-गुरुवार को दोपहर 12 बजे ब्लाक मुख्यालय से कोसो दूर ग्राम-भंडारपुरी में 45 लाख और पिरदा में 8 लाख के लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन स्थानीय विधायक व प्रदेश के यशस्वी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के निर्देश पर स्थानीय जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन के हाथों से किया जायेगा। जिसमे जिला पंचायत सदस्य-दुर्गा राय, जनपद उपाध्यक्ष -हेमलता साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि-चंद्रशेखर साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष-कोमल साहू, ज़ोन अध्यक्ष-भगवती धुरंधर, सरपंच, पंचगण उपस्थित रहेंगे।