स्वतंत्रता दिवस पर प्रभार जिला कबीरधाम पहुँचकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने फहराया राष्ट्र ध्वज

Chhattisgarh

कबीरधाम 15 अगस्त 2021 : आज 75वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव नये प्रभार जिला कबीरधाम स्थित आचार्य पंथ  गृंध मुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पहुँचे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने राष्ट्र ध्वज फहराकर तिरंगे को सलाम किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित किया, उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश के अनुरूप शासन की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख भी किया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव ने श्वेत कबूतरों को उड़ाकर शांति व सद्भाव का सन्देश दिया एवं कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा देने वाले जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों-संस्थाओं समेत अन्यजनों को सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने उनके कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी लोगों को कोरोना काल में सतर्क रहने एवं कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *