रायपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ट्विटर अकाउंट लॉक होने के बाद कांग्रेस आग बबूला हुए और कांग्रेस कार्यकर्ता मैं भी राहुल गांधी’ अभियान भी छेड़ दिया है। कार्यकर्ता अपने अपने ट्विटर अकाउंट और व्हाट्सएप में राहुल गांधी का फोटो लगाया है, हजारों कार्यकर्ताओं ने ट्विटर में अपना नाम बदलकर राहुल गांधी लिख लिए हैं।इन सबको लेकर ट्विटर ने कांग्रेस के करीब 5000 कार्यकर्ताओं का अकाउंट लॉक कर दिया है , इसमें छ ग के कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
कांग्रेस के कार्यकर्ता Idris Gandhi ने बताया कि Twitter ने मेरा भी अकाउंट बंद किया,Idris Gandhi की जगह Rahul Gandhi लिखना, ट्विटर के नियमों का उल्लंघन बताया।
जानकारी मुताबिक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बीते दिनों ट्विटर (Twitter) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं ‘मैं भी राहुल गांधी’ अभियान भी छेड़ दिया है।