राजधानी के लापता मासूम के परिजनों की आशंका को गंभीरता से लेते हुए हर सम्भव कोशिश और हर दिशा में प्रयास करे प्रदेश सरकार

Uncategorized

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने राजधानी रायपुर के चौरसिया कालोनी से बुधवार रात्रि से लापता ढाई साल के मासूम के बारे में कुछ पता नहीं चल पाने को लेकर चिंता जाहिर की हैं और परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका सामने आने पर पुलिस प्रशासन से शीघ्र अति शीघ्र परिजनों की आशंका की दिशा में जांच करने की मांग की हैं।

भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने लापता बच्चे के परिजनों की आशंका को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में बीते ढाई वर्षों में अपराध का ग्राफ इतनी तेजी से बढ़ा हैं आये अपहरण हो रहे हैं, हत्या लूट, डकैती, चोरी, अनाचार की घटनाएं आम हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका हैं और राजधानी रायपुर अपराध की राजधानी ऐसे में पीड़ित पक्ष की आशंका को गंभीरता से लेने की आवश्यकता हैं।

भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि राजधानी के चौरसिया कालोनी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लापता मासूम के परिजनों के दुःख और अपने संतान की तलाश की बेचैनी की कल्पना कर मन विचलित हो उठता हैं ऐसे समय में मासूम के तलाश के लिए प्रदेश सरकार की हर संभव कोशिश और हर दिशा में प्रयास की उम्मीद हम करते हैं।

भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते अपहरण के मामलों ने राजधानी वासियों को भयभीत कर दिया हैं। कानून व्यवस्था चरमरा चुकी हैं, राजधानी के लोग पूछने लगे हैं गृह विभाग, गृह मंत्री, प्रशासन नाम की कोई चीज राजधानी में हैं भी या केवल अराजक तत्वों, अपहरणकर्ताओं का राज चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ महीनों के उदाहरण राजधानी रायपुर में देखे तो तेलीबांधा क्षेत्र में एक डॉक्टर के अपहरण की कोशिश, रायपुर के कपड़ा कारोबारी के पुत्र का अपहरण, रंजिश के चलते राजधानी में अपहरण, बैंगलुरु के अपहरणकर्ताओं का राजधानी रायपुर में पनाहगाह के रूप में रहना और गिरफ्तारी जैसी अनेक अपहरण की घटनाएं घटित हुई हैं जिसके चलते राजधानी वासियों में आज भय व्याप्त हैं और चौरसिया कालोनी के पीड़ित परिवार की आशंका को हल्के में नहीं लिया जा सकता। भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश सरकार से राजधानी की घटना को गंभीरता से लेने व राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्ता को बेहतर करने की मांग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *