अगरतला : त्रिपुरा प्रवास के दौरान राष्ट्रीय कांग्रेस के अविनाश पांडे और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अगरतला में स्थित त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस वर्किंग कमिटी के भवन में आयोजित बैठक में चर्चा की। इस बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस के अविनाश पांडे और मंत्री सिंहदेव ने त्रिपुरा कांग्रेस में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की, इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के विषय पर सभी गणमान्यजन से संवाद कर उनके विचार जाने एवं संगठन के आवश्यक पुनर्गठन और पार्टी की कार्ययोजना समेत अन्य महत्वपुर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान अविनाश पांडे एवं मंत्री सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्यों के सुझाव प्राप्त किये और अपने विचार सभी के साथ साझा किए।
