बसंत विहार काॅलोनी, खमतराई कंटेनमेंट जोन घोषित

Uncategorized

रायपुर 2 अगस्त 2021/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 01 के बसंत विहार काॅलोनी, खमतराई (थाना खमतराई) में 02 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में खाली मैदान तक, पश्चिम में और दक्षिण में खाली प्लाट, उत्तर में बसंत अग्रवाल का तेल कंपनी तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *