रायपुर 2 अगस्त 2021/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 08 के अंतर्गत उदया सोसायटी, सेक्टर-1, टाटीबंध गार्डन के पास (थाना आमानाका) में 02 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में जयसन जोय का मकान तक, पश्चिम में बरगेश का मकान, उत्तर में रौनक चन्द्राकर का मकान तक और दक्षिण में आर.एस. नायर के मकान तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।