मंदसौर/मल्हारगढ़ विधानसभा
पिपल्या जौधा() शराब दुकानों पर बिकने वाली शराब की भी जाँच होनी चाहिये ठेकेदार मनमाने दाम लेकर मिलावटी शराब अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं साथ ही ठेके कि आढ़ मैं अवैध शराब का अवैध करोड़ों का कारोबार संचालित कर रहे हैं ठेकेदारों का ईतना आतंक है कि कुछ दिनों पुर्व ठेकेदार दलोदा पुलिस के खिलाफ भी खड़े हो गए थे जबकि शराब कंपनी के चट्टे बट्टे नियमो को ताक में रखकर अपना कारोबार संचालित कर रहे हैं। शराब कंपनी के लोग दिन दहाड़े क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट कि शराब गाड़ीया रोड़ पर दोड़ाते हैं जिनसे क्षेत्र में कई दफा दुर्घटना होते होते बची है शराब ठेकेदार क्षेत्र में धंधा करने की आड़ में घुंडाघर्दी करने आये हो एसा माहोल बनरहा है मानो शराब कारोबारी ने तो प्रशासन को ठेके के नाम पर गिरवी रख लिया है ताजा एक थाना क्षेत्र का मामला है जहाँ पर थानेदार के सामने थाने में अवैध शराब बेचने वाले के साथ शराब कारोबारी के गुर्गों ने मारपीट करी ओर खासबात यह सब थाना प्रभारी पत्थर की शिला बनकर देकते रहे ईससेही अनुमान लगाया जा सकता है कि पुलिस किस कदर शराब कारोबारी के सामने नतमस्तक हैं या यु कहे कि एसे पुलिस वाले सरकार के मुलाजिम न होकर शराब कारोबारी के रहमो करम पर पल रहे हैं।