चित्रा पटेल : रायपुर : राजधानी रायपुर में स्थित पंडरी में जगार मेला का आनंद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मेले घूमते हुए सभी स्टॉल में जाकर देखा, इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा यहां पर खुबसूरत मेला लगा हुआ है। कलाकार अपने उत्पादों को लेकर यहां पर पहुंचे हैं। उनके कलाकृति की अच्छी मांग यहां पर हो रही है। ठंड में लगने वाला जगार मेला कोरोना के कारण नहीं लगा था इसलिए गर्मी में लगाया गया है। कलाकारों के उत्पादों की अच्छी मांग को देखते हुए अब इसे पांच दिन और बढ़ाने की मांग आ रही है।
वहीं उन्होंने कहा,,,,
तीन दिन से नई दिल्ली में आल इंडिया राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यालय को सील करके रखा गया था। कार्यालय में काम करने वाले लोग और वहां आने वाले नेताओं को नजरबंद करके रखा गया था। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में देशभर में के सभी राज्यों में राजभवन मार्च किया गया। केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा यह कृत्य लोकतंत्र के विरूद्ध हैं। इस मौके पर विधायक कुलदीप जुनेजा, हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विभाग के अधिकारी के जनरल मैनेजर एस एल धुर्वे, सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।