पुलिस ने घेराबंदी कर मावोवादी को पकड़ा : दंतेवाड़ा पुलिस

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा दिनांक 18 फरवरी को कटेकल्याण थाने की पुलिस ने सोमवार को मैलावाड़ा विस्फोट में शामिल माओवादी धुर्वा सोढी को धनिकरका के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने की। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनिकरका के जंगलों में नक्सली इकट्ठा हुए हैं। इसके बाद पुलिस बल के जवानों ने जब इलाके की घेराबंदी की तो एक युवक उनको देखकर भागने लगा। जवानों ने उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। उसने बताया कि वो कटेकल्याण पंचायत एरिया कमेटी का अध्यक्ष है। हम बतादें की  पूछताछ में क्या-क्या स्वीकार किया आरोपी ने ओ यह है..पूछताछ में उसने हत्या,2016 में एन्टी लैंड माइंस को उड़ाने की साजिश, साथ ही रसद,संत्री ड्यूटी करना,रोड खोदना जैसे कई कार्यो में अपनी सक्रिय भागीदारी की बात मानी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इसके ऊपर कई थानों में भी संगीन जुर्म दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *