राजीव गांधी किसान न्याय योजना’’ के तहत 30 सितंबर तक किया जा सकता है पंजीय

Chhattisgarh

रायपुर 21 जून 2021/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 01 जून 2021 से पंजीयन चालू है तथा 30 सितंबर तक पंजीयन कराया जा सकता है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का उद्देश्य खरीफ फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर फसल के कास्त लागत की प्रतिपूर्ति कर कृषकों के शुद्ध आय में वृद्धि करना व कृषको को कृषि में अधिक निवेश हेतु प्रोत्साहित करना है।

इस योजना के अंतर्गत कृषक खरीफ वर्ष 2021 में धान के साथ खरीफ की प्रमुख फसल मक्का, कोदो-कुटकी, सोयाबीन अरहर एवं गन्ना का उत्पादन कर प्रति एकड़ 9000/- की आदान सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं एवं वर्ष 2020-21 में जिस रकबे से किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था, यदि वह उस रकबे पर धान के बदले कोदो-कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान,ं अन्य फोर्टीफाईड धान, केला, पपीता एवं वृक्षारोपण करता है तो उसे प्रति एकड़ 10000/- आदान सहायता राशि शासन द्वारा दी जावेगी।

कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि वृक्षारोपण करने वाले कृषकों को 03 वर्ष तक प्रत्येक वर्ष 10-10 हजार रुपये अनुदान राशि दी जावेगी। कृषक उक्त योजना में पंजीयन करवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे- ऋणपुस्तिका, बी-1, आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ आवेदन भर कर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से सत्यापन करवाकर प्राथमिक साख कृषि सहकारी समिति (सोसायटी) में जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक कृषकों को निर्धारित समयावधि (30 सितम्बर 2021 तक) में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के पोर्टल  https://rgkny.cg.nic.in में पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप कृषि विभाग द्वारा कृषकों को उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *