विश्वविद्यालय द्वारा विकसित आम की नवीन किस्मों को किसानों तक पहुचाने का दिया निर्देश

Chhattisgarh

रायपुर,। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. प्रभाकर सिंह ने आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर परिसर में स्थित उद्यानिकी प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रक्षेत्र में कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित आम की पांच नवीन किसमों – छत्तीसगढ़ स्वर्णप्रभा, छत्तीसगढ़ पवन, छत्तीसगढ़ राज, छत्तीसगढ़ गौरव और छत्तीसगढ़ अचार का अवलोकन किया और अनुसंधान कार्याें के बारे में जानकारी प्राप्त की। डाॅ. सिंह ने वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. जी.एल. शर्मा को इन किस्मों के मातृ वृक्ष बड़ी संख्या में तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा वृहद अनुसंधान के पश्चात आम की इन पांच नवीन किस्मों को विकसित किया गया है। इन किस्मों का विकास वर्तमान कुलसचिव एवं फल वैज्ञानिक डाॅ. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में किया गया है। इनमें से छत्तीसगढ़ स्वर्णप्रभा एवं छत्तीसगढ़ राज नियमित फलन वाली किस्में हैं। छत्तीसगढ़ अचार, अचार बनाने के लिए उपयुक्त किस्म है। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डाॅ. आर.के. बाजपेयी, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, रायपुर डाॅ. एम.पी. ठाकुर, फल विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. विजय कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *