रायपुर : राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना पुलिस की आज दो बड़ी रेट कार्यवाही की।
कबीर नगर थाना प्रभारी गिरीश तिवारी ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी की जरवाय में जुआरी लोग फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर टीम बनाकर घेराबंदी कर दो रेट कार्यवाही की गई।आज हीरापुर जरवाए में अटारी स्कूल के पास जुआ खेलते हुए ताश पत्ती के साथ ₹3140 के साथ रंगे हाथ 4व्यक्ति पकड़ाए इसी प्रकार हीरापुर जरवाल ग्राम में ही जुआ खेलते हुए 5 व्यक्ति 52 पत्ती ताश के साथ ₹8910 सहित रंगे हाथ पकड़ाई जिनके विरुद्ध कबीर नगर थाना पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।