सेवा ही संगठन के तहत भाजयुमो का प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आज

Chhattisgarh

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशभर में रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा हैं। भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर रक्तदान कर सेवा का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ता प्रदेशभर में आज 29 मई, शनिवार को रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान करेंगे और रक्तदान शिविर के माध्यम से सेवा के संकल्प के साथ सेवा ही संगठन के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे। घोरमोड़े ने बताया कि राजधानी रायपुर के आर.सी. ब्लड बैंक राजेन्द्र नगर थाने के पास प्रातः 11 बजे से भाजयुमो रायपुर शहर जिला द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं। इसी प्रकार प्रदेशभर में शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ता शिविर लगाकर रक्तदान करेंगे। भाजयुमो राजधानी रायपुर के शिविर में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित प्रदेश व जिले के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने भाजयुमो जिला अध्यक्षों पदाधिकारियों व भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने बड़ी संख्या में रक्तदान करने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य का जिम्मा भाजयुमो कार्यकर्ताओं को मिलाना सौभाग्य की बात हैं। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत हम सभी को प्रदेशभर में मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में जुटना हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के अनेक उपलब्धियों और ऐतिहासिक निर्णयों सहित कोरोना जैसे संकट के समय में बेहतर प्रबंधन के साथ कोरोना के विरुद्ध पूरी जिम्मदरी से लड़ाई लड़ने वाली नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं यह हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत रक्तदान करना और ऐसे समय में जब कोरोना संकट हैं और प्रदेश में लगातार ब्लड बैकों से ब्लड की कमी की बाते भी आ रही है, ऐसे में हम सभी युवा साथियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती हैं, उन्होंने कहा कि यह अवसर हैं कि सेवा भाव से इस विपरीत परिस्तिथि में भी बड़ी संख्या में रक्तदान कर सेवा का संदेश दें और हमारे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान कर छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने रक्तदान शिविर में कोविड 19 प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करते हुए रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *