एम्बूलेंस(जननी)वाहन ने बालक को कुचला ….उपचार दौरान मौत।

Chhattisgarh

अरुण गुप्ता : मझौली– पुलिस थाना मझौली अंतर्गत ग्राम धनौली निवासी बालक को तेज रफ्तार से जा रहे जननी वाहन द्वारा टक्कर मार देने से उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुशार अविनाश साहू पिता ब्रजेश साहू उम्र लगभग 3 वर्ष निवासी ग्राम धनौली 27 मई को सुबह लगभग 6:30 बजे अपने घर के सामने खेल रहा था उसी दौरान मझौली तरफ से खमचौरा की तरफ जा रहे जननी वाहन क्रमांक MP04 DB 3071 जो तेज रफ्तार से चालक द्वारा चलाया जा रहा था जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे अपने घर के सामने खेल रहे बालक को जोर से ठोकर मार कर घायल अवस्था मे ही छोड़कर वाहन लेकर भाग गया जिसे गंभीर हालत में परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय सीधी ले जाया गया लेकिन वहां भी स्थित गंभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय से डॉक्टरों द्वारा संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान बालक की मृत्यु हो गई।मृत बालक के पिता ने पुलिस थाना मझौली में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *