रायपुर : छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा छ ग के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को जनता से माफी मांगने चाहिए।
मंत्री रविन्द चौबे ने डॉ रमन सिंह से पूछा हैै कि उन्हें पहले यह जवाब देना चाहिए कि लगातार 15 साल किसानों के लिए वह अन्याय क्यों करते रहे ₹270 देने का वादा उन्होंने बोनस के रूप में किया था। किसानों के साथ धोखा डॉ रमन सिंह क्योों किए , क्या उनको उसके लिए माफी मांगना चाहिए! ₹300 लगाता 5 साल बोनस देने का वादा डॉक्टर रमन सिंह ने किया था क्या किसानों के समक्ष इस प्रदेश के जनता के समक्ष क्या डॉ रमन सिंह खेद व्यक्त करेंगे! अपने घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने ₹2100 धान का सपोर्ट प्राइस देने का वादा किया था और पूरे 5 साल उन्होंने 2100 रुपया किसानों को नहीं दिया और पूरे 5 साल उन्होंने ₹2100रुपया किसानों को नहीं दिया तो मैं डॉक्टर रमन सिंह से उम्मीद करता हूं कि प्रदेश के किसानों की जनता के सामने माफी मांगे और उसके बाद ही हम ₹2500 का समर्थन मूल्य के साथ हमारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लागत सपोर्ट है input cost है हम किसानों को दे रहे हैं इसमें भी डॉक्टर रमन सिंह को अन्याय दिखता है । मंत्री चौबे ने कहा मैं समझता हूं मुझे उनकी बुद्धि पर तरस आता है।